अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने जिला कार्यकारिणी घोषित की। अरुण शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
एक सभागार में हुई बैठक में प्रदेेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और मंडल महामंत्री ध्यानचंद कुश ने बताया कि सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
दस्तावेज लेखक अरुण शर्मा जिला अध्यक्ष, शिवनंदन शर्मा को उपाध्यक्ष, शशीकांत शर्मा को महामंत्री, मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शामली जनपद का जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा और महामंत्री मनोज शर्मा को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद हितैषी, राजकुमार शर्मा, शिवमोहन भारद्वाज, रमाकांत शर्मा, आदेेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, राकेश शर्मा, संजीव शर्मा, रजनीश शर्मा, मनोज शर्मा सभासद, विष्णुदत्त शर्मा, नवनीत कपिल, मानवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, आनंद शर्मा, सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।