मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार सुबह रुक-रुककर करीब पांच घंटे तक बारिश होती रही। जिले में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। धान और गन्ने की फसल के लिए बारिश को सोना माना जा रहा है। दोपहर बाद धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।
मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बरसात शुरू हुई। बुढ़ाना, पुरकाजी, खतौली क्षेत्र में तेज बारिश हुई। गलियों में जलभराव हो गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण कई घंटे पानी भरा रहा। शहर के शिव चौक पर जलभराव के हालात रहा। आदर्श कॉलोनी, रैदासपुरी, मल्लपुरा, घास मंडी, अंसारी रोड पर जलभराव की स्थिति रही।
-
इनसेट
इस तरह बदल रहा मौसम
तिथि तापमान
12 अगस्त 30.9 डिग्री
11 अगस्त 29.0 डिग्री
10 अगस्त 33.0 डिग्री
09 अगस्त 32.5 डिग्री
-
इनसेट
जनपद में इस तरह हुई बारिश
12 अगस्त 36.6 मिमी
11 अगस्त 0.8 मिमी
10 अगस्त 2.2 मिमी
09 अगस्त 1.0 मिमी
-
धान और गन्ने के लिए लाभदायक : वीरेंद्र सिंह
कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि धान और गन्ने के लिए बारिश अच्छी है। अगर बेल वाली सब्जी की फसलों में पानी भर गया तो नुकसान की संभावना रहेगी। सब्जी की फसल वाले खेत से जलनिकासी काव इंतजाम किसानों को रखना चाहिए, ताकि नुकसान से बचा जा सके।