फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मनु भाकर हैं रोल मॉडल, देश के लिए पदक लाना है

विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता के दौरान प्रिया स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। मनु भाकर को रोल मॉडल मानकर लड़कियां अब शूटिंग रेंज में सटीक निशाना साध रही हैं। उनका लक्ष्य देश के लिए पदक लाना है। विद्यालय स्तर पर चल रही कक्षाओं के माध्यम से या फिर एकेडमी में लड़कियां शूटिंग में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। जिला स्तर से निकलकर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक बबीता राणा ने बताया कि अब लड़कियां सभी खेलों में नाम रोशन कर रही हैं। मनु भाकर की शानदार जीत के बाद अब लड़कियों में भी इसी तरह का जज्बा और जुनून है। एयर पिस्टल और राइफल से निशाना साधने के लिए अभ्यास कर रही हैं। विद्यालय स्तर पर भी लड़कियों के हौसले को पंख मिल रहे हैं। जिले के कुछ माध्यमिक विद्यालयो में शूटिंग रेज शुरू की जा चुकी है।
शूटिंग में चमकाना है नाम
अजमतगढ़ गांव की रहने वाली मोहिनी बताती हैं कि उनके पिता किसान है। घासीपुरा के एसवीएस विद्यालय से इस वर्ष 12वीं पास की है। दसवीं कक्षा के दौरान ही शूटिंग सीखने और उसमे आगे बढ़ने का मन हुआ। विद्यालय के शिक्षकों से पता चलता कि मुजफ्फरनगर में एकेडमी है तो वहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करने की ठानी। रोजाना गांव से आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला स्तर पर जीत दर्ज करने के बाद देहरादून में राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला। आगे इसी खेल में बढ़ना है और अपना नाम चमकाना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेल की तैयारी है जारी
प्रिया शहर के सुभाषनगर में रहती हैं। एसडी ग्लोबल से 12 वीं की पढ़ाई के बाद शूटिंग सीखना शुरू किया था। शूटिंग रेंज पर जाते ही और गन को हाथ में थामने भर से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई। उसके बाद इसी में खुद को निखारने के लिए अभ्यास शुरू किया। प्री नेशनल में सफलता मिल गई है। अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए भरपूर मेहनत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें