फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फिर हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
बारिश के बाद ईंट भट्ठे पर भरा पानी : स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार सुबह हल्की बारिश से फिर से मौसम सुहावना हो गया। आसमान में उमड़े बादल अचानक गरज के साथ बरस पड़े। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन दोपहर के समय धूप निकलने से उमस ने परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

एक पखवाड़े से मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है। गत 26 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सैल्सियस पर पहुंच गया था। तापमान ऊंचा जाने के बाद कई बार हुई से गर्मी का ग्राफ अधिक ऊपर नहीं जा रहा। मंगलवार को हुई बारिश से भी लोगों को राहत मिली। मौसम में बार-बार हो रहे परिवर्तन के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका पैदा हो रही है।
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण अक्सर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। इसलिए ऐसे हालात में स्वास्थ्य का ख्याल रखना आवश्यक है।
विज्ञापन


बारिश से गर्मी से लोगों को मिली राहत
जानसठ। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी। जानसठ क्षेत्र में सुबह गरज-चमक के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी के बाद ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। सुबह के समय मौसम काफी ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें