फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को राजकीय सम्मान न देना दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें राजकीय सम्मान न देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वे हमेशा किसानों की सेवा में समर्पित रहे तथा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ खड़े रहे।
विज्ञापन

कस्बे के बैंक्वेट हॉल में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि उनका पूरा जीवन किसान व देश की सेवा में समर्पित रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है कि सरकार ने पूर्व राज्यपाल के निधन के उपरांत उन्हें अपेक्षित राजकीय सम्मान नही दिया। यह उनका अपमान नही बल्कि लोकतंत्र व देश की राजनीतिक परंपराओं का अपमान है। सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि यह सरकार की मानसिकता को दर्शाता है कि विरोधी विचारधारा रखने वाले नेताओं को मरने के बाद भी सम्मान नहीं मिलता। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने पूर्व राज्यपाल को किसान व गरीबों का हमदर्द व निडर नेता बताया। इस मौके पर यशपाल मलिक, राकेश शर्मा, कपिल मलिक, सम्राट चौधरी, अतहर चौधरी व आसिफ कुरैशी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें