फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंकुश भाजपा सरकार हटाना अधिवक्ताओं का फर्ज:प्रदीप यादव

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में शानिवार को सपा कार्यालय पर बैठक करते सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
‘निरंकुश भाजपा सरकार हटाना अधिवक्ताओं का फर्ज’
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, भाजपा की योगी सरकार में निरंकुशता, दमन, भ्रष्टाचार से यूपी हर क्षेत्र में बिछड़ गया है। जब भी किसी सरकार ने तानाशाही से जनता का उत्पीड़न किया है अधिवक्ता समाज ने ऐसी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर उसको हटाने का काम किया है।
सपा कार्यालय पर आयोजित सपा अधिवक्ता सभा की संविधान बचाओ संकल्प रैली में उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान अधिवक्ताओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए गए। सपा ने प्रत्येक तहसील में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण, बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बिल्डिंग के लिए धनराशि, अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को संचालित किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि अधिवक्ता समाज पर ही सबसे पहली जिम्मेदारी संविधान से छेड़छाड़ करने वाली भाजपा सरकार को संविधान के दायरे में रहने के लिए मजबूर करना है, यदि अधिवक्ता समाज ने खामोशी अख्तियार कर ली तो भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार निरंकुशता के चलते जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। संचालन अंजुम खान ने किया। सपा अधिवक्ता सभा प्रदेश उपाध्यक्ष रिपुसूदन यादव, जितेंद्र कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष तरुण सौदाई, लीलाराम, संदीप डबास, साजिद हसन, सचिन अग्रवाल, शलभ गुप्ता, गुलबीर सिंह, संजय मलिक, सतेंद्र त्यागी, चौधरी कय्यूम अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें