बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना हम सभी का कर्तव्य
जानसठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महामारी कोरोना को जंग में पूरी तरह से परास्त करने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है। उन्होंने कोरोना से जंग में सप्तपदी का पालन करने की अपील की थी। इनमें एक अपील यह भी थी कि घरों में बुजुर्गों का खास ख्याल रखा जाए। चिकित्सकों से भी बुजुर्गों को अपने शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर परामर्श लेते रहना चाहिए। इस बारे में प्रस्तुत है लोगों से बातचीत के कुछ अंश।
पीेएम के अपील का पालन करना चाहिए
हम सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सप्तपदी अपील का पालन करना चाहिए। लॉकडाउन में बुजुर्गों से घर से बाहर कतई न निकलने दें, उनको पहनने को मास्क दें तथा उनका विशेष ध्यान रखें। ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति का जरूर ध्यान रखें, जिनको पुरानी बीमारी हो। अशोक कांबोज, केमिस्ट, जानसठ।
बुजुर्गों को बार बार हाथ धोने की आदत लगाएं
बुजुर्गों को भी बार बार हाथ धोने की आदत लगाएं। बुजुर्गों के नाखूनों में गंदगी जमा न होने दें। नाखूनों में गंदगी होने से बैक्टीरिया भी जगह बना लेते हैं। बुजुर्गों को पहले से ही कोई बीमारी हो तो उनकी दवा और खानपान का पूरा ख्याल रखें। प्रतिदिन दिन चिकित्सकों से चेकअप कराएं और समय समय पर दवाइयों को देने से पूर्व परमर्श भी लेते रहना चाहिए। प्रदीप संगल, व्यापारी जानसठ।
सप्तपदी कोरोना से जंग में विजय प्राप्त करने का मार्ग
प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से सप्तपदी कोरोना से जंग में विजय प्राप्त करने का मार्ग है। यह वायरस बुजुर्गों के लिए घातक है। यदि आपके परिवार में बुजुर्ग नहीं हों तो, हमें अपने पड़ोस में रहने वाले बुजुर्गों का ध्यान रखना चाहिए। साजिद आबिद, कवाल।
रात में बुजुर्गों के आसपास ही सोएं
घर के अंदर रात के समय बुजुर्गों को अकेले नहीं छोड़ें। परिवार के एक सदस्य को अपने बुजुर्गों के आसपास ही सोना चाहिए। बीमारी बुजुर्गों की दिन में भी अच्छी तरह से ख्याल रखने की जरूरत है। यदि बीमार बुजुर्गों की चिकित्सकों या हास्पिटल से दवाइयां चल रही हो, तो दवाई लगातार खिलानी चाहिए। बिना मास्क के बुजुर्गों को बाहर न जाने दें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जिम्मेदार उनके परिवार की है। चांदबीर सैनी, वाजिदपुर कव्वाली।
जानसठ के गांव वाजिदपुर कव्वाली निवासी चांदवीर सैनी।- फोटो : KHATAULI
जानसठ निवासी व्यापारी प्रदीप संगल।- फोटो : KHATAULI
1-जानसठ निवासी अशोक कांबोज, केमिस्ट।- फोटो : KHATAULI