फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी और बिजली की बर्बादी रोकना सबकी जिम्मेदारी : पटेल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : जिला पंचायत सभागार में अभिनव पहल कार्यक्रम में सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि पानी और बिजली की बर्बादी को रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है। देश तब तक विश्व गुरु नहीं बन सकता, जब तक बच्चों की सेहत और शिक्षा पर पूर्ण रूप से ध्यान नहीं दिया जाएगा। जो भोजन हम अपने बच्चों को खिलाते हैं वही भोजन गोद लिए आंगनबाडी केंद्र के बच्चों को खिलाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित अभिनव पहल कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को समृद्ध करने के लिए विश्वविद्यालय, कॉलेज और उद्यमी जोड़े गए हैं। जनप्रतिनिधि केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण जरूर करें, इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अभियान में सहयोग का भरोसा दिया।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ संगीता शुक्ला, शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एचएस सिंह, एमएलसी वंदना वर्मा, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल मंचासीन रहे। संचालन सीडीओ आलोक यादव ने किया। डीएम सीबी सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने यह दिए सुझाव
- अधिकारी कार्यक्रम में एक लीटर की बोतल के बजाए 100 मिली की बोतल का प्रयोग करें। जितना पानी जरूरत हो उतना ही प्रयोग होना चाहिए।
- बैठक खत्म होने के बाद बिजली के पंखे, एसी तत्काल बंद होने चाहिए। घरों में भी इसी प्रकार की व्यवस्था होनी चाहिए।
- ग्राम प्रधान अपने-अपने गांव के केंद्रों को गुड़, गन्ना और चना उपलब्ध कराएं।
- प्रधान संकल्प लें कि अपने गांव को टीबी मुक्त करना है, कुपोषण मुक्त करना है, रोगमुक्त करना है, अशिक्षा का अंधेरा दूर करना है।
जगी उम्मीद, 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद
राज्यपाल के आह्वान पर जिले में 75 आंगनबाडी केंद्र गोद लिए गए हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने 15, शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय ने 10, पीएनबी, एसबीआई व कैनरा बैंक ने पांच-पांच, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने तीन-तीन, बैंक ऑफ बड़ौदा ने दो, बैंक ऑफ इंडिया ने एक आंगनबाडी केंद्र गोद लिया है। आईआईए चैप्टर के अध्यक्ष विपुल भटनागर, फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रजनीश, टिहरी ऑयरन एंड स्टील कास्टिंग लिमिटेड के सतीश गोयल एवं सर्वोत्तम रोलिंग मिल के संजय कुमार जैन ने पांच-पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया है। उद्यमियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नौ आंगनबाडी, नौ सहायिकाएं, 18 ग्राम प्रधान, 18 आशा शामिल रही।
अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें बेटियां
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में विज्ञान संकाय का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं से जागरूक रहने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। छात्राओं से कहा कि वह जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अपनी शिक्षा पूरी करें। सभी को टीकाकरण कराना है। प्राचार्या डॉ सीमा जैन मौजूद रही।
जिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्था देखी
राज्यपाल ने जिला चिकित्सालय में बने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। केंद्र पर एसबीआई के बैंकिंग पटल, आधार पंजीकरण केंद्र, वन स्टॉप सेंटर का रिसेप्शन कक्ष, रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, मेडिकल कक्ष, अल्पावास गृह, रसोई इत्यादि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्र प्रबंधक पूजा नरूला ने जानकारी दी। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की स्टाफ नर्स सुषमा शर्मा को राज्यपाल ने डायरी व पैन देकर सम्मानित किया। महिलाओं को फलाहार व हाईजीन किट वितरित की गयी।
महिला बंदियों से बात की और भेंट किए उपहार
मुजफ्फरनगर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला जेल की महिला बैरक का निरीक्षण कर बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए स्कूल ( क्रेच) का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने महिला बंदियों से अपराध न करने, अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने और शैक्षिक रूप से सशक्त होने का आह्वान किया। कारागार पहुंचने पर राज्यपाल का केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव ने स्वागत किया। सर्वप्रथम राज्यपाल ने कारागार के बाहर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति पटल पर माल्यार्पण किया। 73 महिला बंदियों से बातचीत की। उनके द्वारा तैयार उत्पादों बैग आदि को देखा। महिला बंदियों संग रहने वाले बच्चों को खिलौने वितरित किए। महिला बंदियों के प्रयोगार्थ साड़ी, सूट, फ्रिज, वॉशिंग-मशीन, सिलाई-मशीन, वाटर कूलर, दो कंप्यूटर आदि सामान दिया। एक एनजीओ को प्रशस्ति-प्रत्र देकर सम्मानित किया। डीआइजी जेल अमिता दूबे, जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा मौजूद रहे।
छात्रों ने किया कारागार का भ्रमण
लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज और भागवंती इंटर कॉलेज समेत छह शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने जेल का भ्रमण किया। छात्र तेजस्व, छात्रा परिधि आदि ने राज्यपाल से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें