फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक संबंधों के चलते हुई इसरान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अनैतिक संबंधों के चलते हुई इसरान की हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सुजडू निवासी इसरान हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एक महिला से अवैध संबंध में चलते उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि एक हत्यारोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता मेें हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि सुजडू निवासी इसरान की लाश गत सप्ताह 27 मार्च को शहर केातवाली क्षेत्र के जामियानगर तालाब में मिली थी। जिसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। शहर कोतवाली पुलिस ने जांच के उपरांत दो हत्यारोपियों शारिक निवासी किदवईनगर और सोनी उर्फ सावेज निवासी खादरवाला को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया, जबकि तीसरा हत्यारोपी किदवईनगर निवासी नसीम फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया कि नसीम की पत्नी से इसरान के अनैतिक संबंध थे। जिसकी जानकारी होने पर नसीम ने अपने दोस्त शारिक व सावेज के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। इसके बाद इसरान को बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें