शहर और पुरकाजी में तमंचा फैक्टरी पकड़ी
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। सिविल लाइन और पुरकाजी पुलिस ने अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। बने तमंचों समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि सिविल लाइन पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हाजीपुरा में एक वर्जिश क्लब में दबिश देकर तमंचे बनाने हुए सिकंदरपुर निवासी आबाद को गिरफ्तार किया है। वहां से पांच तमंचे, पांच अधबने तमंचे और अन्य उपकरण बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुरकाजी पुलिस ने गांव चंदन फार्म के जंगल से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़कर मौके से जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर हेमंत कुमार ने बताया कि अवैध शस्त्र बनाते हुए जिला बदर चल रहे सतबीर उर्फ चंकी उर्फ सैंकी निवासी गांव कल्लनपुर को गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त रब्बानी निवासी गांव हरिनगर मौके से फरार हो गया। मौके से एक देसी बंदूक, एक पोनिया व छह अधबने तमंचे, कारतूस और उपकरण बरामद किए गए।