फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई
विज्ञापन

मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी, शुक्रतारी में क्वारंटीन किए गए ग्रामीणों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर नगरवासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं, प्रत्येक सप्ताह के अंदर मोबाइल एंबुलेंस वैन के द्वारा रेंडम सैंपल एकत्र किए जाएंगे।
विज्ञापन

मोरना चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि गांव रथेडी में 24 वर्षीय विवाहिता की कोरोना से मौत हो जाने पर उससे मिलने गए कस्बा भोकरहेड़ी के रिश्तेदारों को पुलिस निगरानी में क्वारंटीन कर उनकी जांच कर सैंपल लैब में जांच कराने के लिए भेजे गए थे। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, गांव शुक्रतारी में कई राज्य से आए प्रवासियों को भी प्राइमरी स्कूल में क्वारंटीन किया गया था। इन लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ग्रामीणों और शासन प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं, अपना घर शुकतीर्थ बिहारगढ़ की जांच रिपोर्ट रविवार तक आ जाएगी। प्रत्येक सप्ताह मोबाइल एंबुलेंस वैन के द्वारा ग्रामीणों के रेंडम सैंपल लेकर जांच कराने के लिए टेस्ट भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें