फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक के स्कूलों में कार्य पूरा कराने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ पवन विश्वकर्मा ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक लेकर कायाकल्प के 14 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बीडीओ ने प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, रैंप टाइल्स और हैंड वॉच आदि को पूर्ण करने के निर्देश देने के साथ ही मनरेगा कार्य सभी गांव में चलाए जाने और कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एबीएसए नरेंद्र कुमार ने बताया कि ब्लाक में स्थित 137 विद्यालयों में कुछ न कुछ काम बाकी है। 14 विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जानी है जबकि आठ विद्यालयों के शौचालय में रनिंग वाटर का काम, 55 विद्यालयों में शौचालय व मूत्रालय का काम, 42 विद्यालयों में शौचालयों में टाइल्स का काम, 100 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय और 52 विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवाश का काम होना बाकी है। बड़ी ग्राम पंचायतों में जो स्कूल अच्छे हैं, उनमें स्मार्ट क्लास बनाए जाने की भी योजना है। सभी ग्राम सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि आगामी दस दिनों में यह कार्य पूरा कराया जाए। बैठक में समस्त ग्राम विकास अधिकारी, एबीएसए, एसडीओ और एडीओ पंचायत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें