संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में पशुपालन विभाग की ओर से विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि पशुपालकों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। मोरना पशु चिकित्साधिकारी सुनील कपूर ने बताया कि पशुपालकों को पशुधन बीमा, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन घटक), राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, नेशनल लाइव स्टॉक मिशन की जानकारी दी गई। मेले में कुल 85 पशु पंजीकृत किए गए।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरेन्द्र सिंह, डॉ. कमल वर्मा, डॉ. रविदीप सिंह, डॉ. अनिल कुमार, विनोद कुमार वेटरनरी फार्मासिस्ट, प्रधान सुरेंद्र सिंह, रजनीश यादव मौजूद रहे।