मुजफ्फरनगर में 10 माह पहले हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच तकरार हो गई। मायके में रह रही विवाहिता बुधवार को अपनी ससुराल पहुंची तो उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया गया। पुलिस ने विवाहिता और उसकी मौसी को झुलसी हालत में शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है।