फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म से दूर होने के कारण बढ़ रहा भटकाव : नरेश चंद्र महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जैन आचार्य ने माता-पिता के हिस्से में आ रहे वनवास को बताया चिंताजनक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जैन संतनरेश चंद्र महाराज ने कहा कि धर्म से बढ़ती दूरी नई पीढ़ी के भटकाव की सबसे बड़ी वजह है। माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ा तो रहे है, लेकिन धर्म के पाठ से उनका नाता नहीं रहा। इसी वजह से बुजुर्ग माता-पिता का वनवास तेजी से बढ़ रहा है।
जैन स्थानक नई मंडी में गुरु श्री सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे सम्पन्नता समारोह के तीसरे दिन प्रवचन करते हुए संघ संचालक नरेश चंद्र जी महाराज ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए बहुत सी मर्यादाएं थी, जिन्हें लांघने में आज इंसान गुरेज नहीं कर रहा है। पहले इंसान जबान का सच्चा और लंगोट का पक्का होता था, बदलते परिवेश में इसके मायने बदल गए है।
विज्ञापन

संघ संचालक नरेश चंद जैन ने कहा कि इतिहास में दानवीरों का नाम ऐसे ही स्वर्ण अक्षरों में नहीं लिखा गया है। धन तो सभी के पास है, मगर दान की भावना किसी-किसी के पास होती है। इससे पूर्व निपुण मुनि जी महाराज ने कहा कि नई सभ्यता में प्रेम, प्यार और अपनत्व नहीं रह गया है।

गुरु सुदर्शन हॉल का किया लोकार्पण
श्री वर्धमान जैन भवन में शनिवार को श्री श्वेताम्बर जैन स्थानकवासी जैन समाज नई मंडी के संस्थापक संरक्षक मनमोहन जैन और उनकी धर्मपत्नी चंचल जैन ने परिवार सहित गुरु सुदर्शन हॉल का लोकार्पण किया। राजीव जैन, अनुराग जैन, दीपक जैन, हर्ष वर्धन जैन, कार्तिकेय, राजेश जैन आदि ने गुरु सुदर्शन का गुणगान किया।
विज्ञापन


131 जैन भक्तों ने किया रक्तदान
जैन स्थानक नई मंडी में गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के तहत चल रहे समापन समारोह के तीसरे दिन 131 लोगों ने रक्तदान किया। भारत विकास परिषद समृद्धि के सहयोग से श्री वर्धमान जैन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवेश कुमार, सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष विवेक मित्तल, महिला संयोजक डॉ पारुल, कार्यक्रम संयोजक संदीप जैन, आशीष अग्रवाल, पंकज बंसल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें