संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के तत्वावधान में शनिवार को श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती की गई।
महोत्सव का शुभारंभ महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती महाराज और कथा व्यास नर हरिदास महाराज ने गोलोकवासी चक्र जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष आरके टंडन व पत्नी मधु टंडन ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास नर हरिदास महाराज का पूजन किया। इसके बाद सामूहिक रूप से आरती की गई। महामंडलेश्वर केशवानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि कहा कि राम से भी बढ़कर राम का नाम है इसलिए मनुष्य को राम नाम का गुणगान करना चाहिए।
गीता घाट के महंत गीतानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि मनुष्य को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान जी की आराधना करने से मनुष्य के संकट दूर हो जाते है। कथा में प्रबंधक स्वामी आनंद स्वरूपानन्द सरस्वती, स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती, भीम सैन गोयल, कंवर सैन गोयल, जीके अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि देश भर से आए श्रद्धालु मौजूद रहे।