फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से आयकर विभाग का पार्सल गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग देहरादून के डिप्टी डायरेक्टर ने 14 नवंबर 2008 को जमा कराया था पार्सल
विज्ञापन

2013 के बाद इस पार्सल संबंधी रिकार्ड बैंक शाखा में नहीं, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसबीआई नई मंडी शाखा से आयकर विभाग देहरादून के डिप्टी डायरेक्टर की ओर से भेजे गए पार्सल गायब होने का मामला दर्ज कराया गया है। 13 साल पहले यह पार्सल बैैंक शाखा में जमा कराया गया था। 2013 के बाद इस पार्सल संबंधी रिकार्ड बैंक शाखा में नहीं है। पुलिस ने मामे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक जनपद बिजनौर के चंद्रलोक कॉलोनी निवासी अर्जित कुमार ने नई मंडी थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि आयकर विभाग देहरादून के डिप्टी डायरेक्टर ने 14 नवंबर 2008 को एक सील पार्सल नई मंडी बैंक शाखा में जमा कराया था। दस जून 2022 को आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने एसबीआई शाखा को पत्र भेजकर पार्सल लौटाने को कहा। बैंक की आइटी विभाग ने बताया कि असल रशीद कहीं खो गई है। इसके बाद रसीद की तलाश की गई तो पता चला कि बैंक में रशीद के साथ पार्सल भी गायब है जबकि इसका रिकार्ड बैंक शाखा में मौजूद है। शाखा में पार्सल को 28 सिंतबर 2013 को अकाउंटेंट रवि गुप्ता पुत्र भगवत प्रसाद निवासी तिरुपति होम्स जानसठ रोड नई मंडी थाना ने प्राप्त किया था। सेवानिवृत्त होने के दौरान उनकी ओर से यह पार्सल नव नियुक्त अकाउंटेंट मुर्तजा खान को देना शाखा के कागजों में नहीं पाया गया है। वर्ष 2013 तक पार्सल जमा होने के रिकॉर्ड रजिस्टर पर संबंधित बैंक अधिकारियों के हस्ताक्षर उपलब्ध हैं। इसके बाद किसी भी बैंक अधिकारी के हस्ताक्षर रिकॉर्ड रजिस्टर पर उपलब्ध नहीं हैं और पार्सल भी गायब है। मंडी पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें