मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि अजीत शर्मा और संगठन की प्रांत छात्रा प्रमुख मुस्कान शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों के साथ देश, संस्कृति के लिए काम करती है। नगर मंत्री सिद्धार्थ त्यागी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रवाद के भाव को जगा कर देश और समाज के हित में काम करता है। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री सतेंद्र चौहान, विभाग संयोजक हर्ष हार्दिक, जिला संयोजक रक्षित चौधरी, नगर मंत्री सिद्धार्थ, प्राची चौहान आदि उपस्थित रहे।