मुजफ्फरनगर। बालिका वर्ग की जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में दीषिता पहले और अराध्या दूसरे स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने सम्मानित किया।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुकाबले खेले गए। उपक्रीड़ाधिकारी पूनम विश्वनोई ने बताया कि 32 किग्रा में तनीशा, 36 में विशाखा, 40 में अतिका, 44 में ईरम, 48 में आकांक्षी, 52 में अदिति पुंडीर, 57 में अनवी, 63 में ईशिका और 70 में दीया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की भारोत्तोलन के 49 किग्रा में रोहित, 56 में प्रियांशु, 60 में हर्षित, 67 में आर्यन, 71 में विश्वेंद्र पंवार, 79 में प्रीमियम, 88 में हरी, 98 में अभिनव, 102 में साहिल और 102 प्लस में अभिषेक पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस मौके पर सतीश सहरावत, हर्षप्रीत सहरावत, सूर्यवीर सहरावत, प्रीति भारद्वाज, संजय नाथ, जीएल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।