फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टैक्सी स्टैंड किसी हालत में नहीं चलेंगे: डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जनपद की यातायात व्यवस्था के संबध में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं चलेंगे : डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम चंद्र भूषण सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि अवैध बस टैक्सी स्टैंड नहीं चलने दिए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के अफसरों को निर्देश दिए।
डीएम ने बैठक में कहा कि डग्गामार बसों, टेंपो व ऑटो की सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना परमिट के वाहनों, अवैध वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाए। अभियान चलाकर अनाधिकृत वाहन एवं गैर जनपदीय वाहनों पर कार्यवाही की जाए। बैठक में ई- रिक्शा के रूट निर्धारण पर चर्चा हुई। डीएम ने परिवहन विभाग एवं बस यूनियन के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। चौराहा में होने वाली जाम की समस्या पर भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एआरएम रोडवेज से कहा कि बसे निर्धारित स्थलों पर ही रोकी जाए। निर्धारित स्थलों के अतिरिक्त न तो सवारी उतारी जाए और न ही बैठाया जाए। सड़क पर अनाधिकृत, नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को टोइंग वैन से उठाने की कार्यवाही करें। यातायात की दृष्टि से ब्लैक स्पॉट एवं ट्रैफिक जाम हाट स्पॉट परिवहन विभाग एवं पुलिस अधीक्षक यातायात आपसी समन्वय से चिह्नित करें। प्रमुख चौराहों की परिधि में संबंधित विभाग नगर निगम, लोक निर्माण सड़क पर पट्टी बनाएं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें