फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श खेल गांव की बेटियों ने कानपुर में जीते पदक

विज्ञापन
आदर्श खेल गांव खेड़ी विरान सम्मानित एथलीट प्रतियोगिता के विजेता धावक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कानपुर में आयोजित 55वीं यूपी राज्य वार्षिक अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खेल गांव खेड़ी विरान और बहादरपुर की तीन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सानिया और निशा ने रिले दौड़ में स्वर्ण पदक और उमा, सानिया ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से 16 से 17 मई तक खेलों का आयोजन किया गया। आदर्श खेल गांव खेड़ी वीरान बहादरपुर की खिलाड़ी निशा और सानिया ने चार गुणा सौ मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। चार गुणा 400 मीटर रिले रेस में सानिया और उमा ने रजत पदक जीता। गांव में लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने कहा कि वह अभी और अधिक मेहनत करेंगी।
सानिया के पिता हसीन, निशा के पिता सुंदरलाल और उमा के पिता देवेंद्र ने बेटियों की कामयाबी पर खुशी जताई। स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर आईएमटी गाजियाबाद के हेड एवं स्पोर्ट्स ए वे ऑफ लाइफ एनजीओ के अध्यक्ष डॉ. कनिष्क पांडेय ने खुशी जताई। ओलंपियन गोपाल सैनी ने भी खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें