फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां/रामराज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चलाई जा रही अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ ही उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
भौराकलां थाने की पुलिस ने मंगलवार सुबह गांव सदरूद्दीननगर-शिकारपुर मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल पर दबिश दी। एसओ जितेंद्र तेवतिया ने बताया मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध शराब बना रहे थे। शराब फैक्टरी से 30 लीटर मिलावटी शराब, 65 पव्वे व तीन किलो यूरिया के साथ ही शराब बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। मौके से गांव हडौली निवासी वेदू कश्यप, मिंटू, जयवीर, संदीप, परवीन व ऋषिपाल को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने शराब खरीदने वाले कई प्रत्याशियों के नाम बताए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामराज थाने की पुलिस ने सोमवार रात तारापुर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में चल रही शराब भट्ठी का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौके से गांव देवल निवासी आरोपी कपिल को हिरासत में लेते हुए 12 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, डेढ़ किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें