फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
जलियांवाला बाग के शहीदों का श्रद्धांजलि देते नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खुदाई खिदमतगार संस्था के बैनरतले एक सर्वधर्म प्रार्थना एवं सामाजिक सामूहिक समरसता भोज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सबसे पहले जलियावाला बाग हत्याकांड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात सामूहिक भोज किया गया। साझा भोज में खुदाई खिदमतगार के मोहम्मद शाहवेज ने कहा कि आज ही के दिन सैकड़ों लोगों ने स्वतंत्र भारत के निर्माण के लिए अपना बलिदान दिया था। इस लड़ाई में देश की साझी शहादत साझी विरासत का बड़ा योगदान रहा है। कार्यक्रम की सह संयोजक संस्था एक्शन एड इंडिया के जिला समन्वयक क़मर इंतेखाब ने बताया कि इस हत्याकांड ने अंग्रेजों के खिलाफ पूरे भारत मे आक्रोश पैदा कर दिया था, जिसके फलस्वरूप स्वतंत्रता की लड़ाई में इस हत्याकांड ने अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रत्येक वर्ष हम सभी संगठन मिलकर 13 अप्रैल के दिन सामूहिक भोज का आयोजन करते हैं, ताकि सभी धर्मों के लोग साझा भोज के साथ अपनी बात भी साझा कर सके। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अर्पित और कविता ने विचार व्यक्त किए। शिक्षाविद अली ग़ाजी खान ने बताया कि आज यहां हम 30 लोग एकत्र हैं और सभी धर्म के लोगों की उपस्थिति है, जो सराहनीय है। क़ार्यक्रम के अंत में शाह आलम ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। सामूहिक भोज में गीता, कोपीन, वसीम रिजवान शामली, अंजली, आशिया, निसार आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में एक्शन एड इंडिया, ह्यूम्निटी वेलफेयर सोसाइटी, अस्तित्व, आचार्यकुल और ख़ुदाई खिदमतगार से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें