फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ/ भोपा। थाना जानसठ और भोपा पुलिस ने दो अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानसठ पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ शकील अहमद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव सालारपुर झाल के निकट नहर के किनारे बने पुराने मकान में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और काकरौली क्षेत्र के गांव ढ़ासरी निवासी अजमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मकान के अंदर से 10 तमंचे और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर थाना जानसठ के अलावा थाना ककरौली, मेरठ के थाना मेडिकल कॉलेज में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन

भोपा पुलिस ने थाना के नंगला बुजुर्ग गंगनहर पुल के निकट सिंचाई विभाग के खंडहर पडे मकान में चल रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। लगभग दो दर्जन बने- अधबने तमंचों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी दिलशाद उर्फ डब्बू निवासी खालापार मुजफ्फरनगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें