फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्रिएटिव आइडिया है, तो इंस्पायर अवार्ड में करें आवेदन’

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यशाला हुई। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि यदि विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में आपके पास कोई क्रिएटिव आइडिया है, तब आप इंस्पायर अवार्ड में आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार और प्रधानाचार्य हरि ओम गणपति सहस्र बुद्धे ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि इंस्पायर अवार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य 10 वर्ष से 15 वर्ष तक के बालकों को नवाचारी बनाना है। कार्यक्रम नॉडल अधिकारी डॉ. विकास कुमार के द्वारा उपस्थित विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान मॉडल व प्रोजेक्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस योजना में सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, वित्तविहीन , सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं अपने अपने विद्यालय के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय अधिकतम पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन 15 अक्तूबर तक इंस्पायर अवार्ड की वेबसाइट पर कर सकते हैं।
नॉडल अधिकारी बृजेश कुमार ने कहा कि प्रकृति से जुड़े, दैनिक समस्याओं का ठीक प्रकार से प्रेक्षण कर ही हम अच्छा प्रोजेक्ट तैयार कर सकते हैं। मौके पर राजकमल वर्मा, अवनीश धीमान, अभिषेक गर्ग, राखी कौशिक, समुंद्र सेन, आशीष द्विवेदी, मदन गोपाल, कपिल त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें