फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में मूर्ति बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
मालवीय कालेज के शिविर में बालू से कलाकृति बनाने सीखते प्रतिभागी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मालवीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित चित्रकला कार्यशाला में विभिन्न माध्यमों में चित्रण एवं मूर्तिकला से संबंधित कार्य प्रतिदिन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में मूर्तिकार सोनिया सैनी और प्रिया सैनी ने रेत में मोल्ड तैयार करके पीओपी के माध्यम से ढोलक बजाती हुई एक ग्रामीण स्त्री की सुंदर प्रतिमा को मूर्त रूप प्रदान किया।
विज्ञापन

कार्यशाला के व्यवस्थापक डॉ. राजबल सैनी, संयोजक डॉ. अनिल सैनी ने बताया कि शिविर में सभी नवोदित कलाकार नित नए प्रयोगों के साथ कार्यशाला में रुचिकर कलाकृतियों का निरंतर सृजन कर रहे हैं। 10 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक की आयु के विद्यार्थी बड़ी लगन के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। जैन डिग्री कॉलेज की पूर्व प्रोफेसर डॉ. रीता मोहन मौजूद रही। प्रशिक्षण तन्मय, प्रत्यूष सिंह, अंश धीमान, रुद्राक्ष सोहानिया, अक्ष गुप्ता, सार्थक अरोरा, अविका, प्रीति, रूबी खान, अनंता रानी, अंशुल, वंदिता मित्तल, हिमांशी, निखिल, ऐश्वर्या, मोहम्मद शाहिद हसन, मनीषा सैनी, सृष्टि, पूनम, प्रीति धीमान, श्रुति, राधिका सैनी, कनिष्का, ऋषभ पाल, अक्षय शर्मा व नित्या आदि उपस्थित रहे। कार्यशाला में सुनील कुमार, पुनीत राठी, मानसी नामदेव एवं अर्जुन कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें