फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के सुख-दुख में शामिल रहूंगा: डॉ बालियान

विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नए कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन भाजपा के विरोध में पहुंच गया है। सिसौली में हुई भाकियू की मासिक पंचायत में अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भाजपा नेताओं को शादी-विवाह में नहीं बुलाने का एलान किया। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि वे जनता के सुख-दुख में हर हाल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि शनिवार, रविवार की बहुत चिट्ठी आई हुई हैं। पश्चिमी बंगाल से लौटकर सभी कार्यक्रमों में शामिल रहूंगा। सिसौली में खाप की पंचायत नहीं थी, वह भाकियू की पंचायत थी। उनका यह बयान किसान नेता के रूप में आया है। हालांकि वे राजनीतिक दल की भाषा बोल रहे हैं। वहीं, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक का कहना है कि हम खाप और चौधरी साहब का दिल से सम्मान करते हैं। उक्त बयान उनका नहीं हो सकता है। शनिवार को समाज के लोगों के साथ बैठकर इस संबंध में निर्णय लेंगे।
यह भाकियू का निर्णय, खाप का नहीं
सोरम निवासी सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान का कहना है कि चौधरी नरेश टिकैत बालियान खाप के मुखिया के साथ-साथ भाकियू के अध्यक्ष भी हैं। उनका यह निर्णय भाकियू का है। खाप चौधरी का नहीं। अभी खापों ने इस संबंध में कोई चर्चा नहीं की है। यदि जरूरत पड़ी तो सर्वखाप की बैठक बुलाकर इस पर विचार कर ठोस निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें