फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1115 कर्मचारियों ने टीका लगवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए जनपद में बृहस्पतिवार को नौ स्थानों पर प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। इस अभियान में पुलिस, राजस्व, पंचायत राज, नगर निकाय विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाया गया। 2864 के लक्ष्य के सापेक्ष 1115 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। जिसके परिणामस्वरूप जिले में 39 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि जनपद में 9 केंद्रों पर 1115 प्रथम पंक्ति के योद्धाओं को टीका लगाया गया। हालांकि 2864 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। बुढ़ाना में 148, चरथावल में 88, जानसठ में 110, खतौली में 134, शहरी क्षेत्र में 635 कर्मियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का कोई नहीं मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि 690 सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब जनपद में एक्टिव मरीज 19 रहे गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें