नगर के बचन सिंह कालोनी में श्रावण मास में राम कथा सुनाते कथा व्यास रामचंद्र मिश्रा।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने से ही मानव का उद्धार: रामचंद्र
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी में कथा व्यास पंडित रामचंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने से ही जीवन का उद्धार संभव है, इसलिए भगवान राम के आदर्श को जीवन में उतार लें और सुखी जीवन जीते रहें।
श्रीभगवान शर्मा के आवास पर चल रही कथा में कथा व्यास मिश्रा ने कहा कि भगवान राम का जीवन पूरे समाज के लिए आदर्श हैं। इसी कारण उन्हें हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी कहते हैं। सरवट की पूर्व प्रधान उषा शर्मा, गजेंद्र नेगी, राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के उत्तर प्रदेश के कानूनी सलाहकार अमित गौड़, रोमित शर्मा, ऋषभदेव शर्मा, सोहनबीर सिंह, मा. श्याम लाल शर्मा, समेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, रमेश ठाकुर, उज्ज्वल गौर, सीताराम प्रजापति, मामचंद शर्मा, सेठपाल उपाध्याय सेठी, भंवर सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, प्रतीक शर्मा आदि मौजूद रहे।