फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाडियों में लगाई आग ने फूंक दिया आशियाना

विज्ञापन
आग लगने से जले बक्से में रखे रुपये - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रणखंडी गांव में झाड़ियों में लगाई आग ने एक व्यक्ति का घर जला दिया। इतना ही नहीं आग लगने से घर में बक्से के अंदर रखी करीब 90 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। इस मामले में पीड़ित ने पड़ोसी पर रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रणखंडी गांव निवासी रणवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान के बराबर में खाली प्लॉट पड़ा हुआ है। आरोप है की सोमवार को प्लॉट मालिकों ने उसमें खड़ी झाड़ियों में आग लगा दी। जिसके चलते आग उसके मकान में पहुंच गई। बताया कि आग लगने से करीब 90 हजार रुपये की नकदी, घर का अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आस पड़ोस के लोगों ने पानी और मिट्टी आदि डालकर आग पर काबू पाया। रणवीर के मुताबिक आग लगने से उसका करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें