रतनपुरी क्षेत्र में सड़क हादसे में मरने वाले गांव भूपखेड़ी निवासी होमगार्ड नरेश कुमार का फाइल फ?
- फोटो : KHATAULI
रतनपुरी में सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सठेड़ी रजबहे के समीप बुधवार की देर रात मंसूरपुर थाने से ड्यूटी कर घर लौट रहे होमगार्ड नरेश की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी होमगार्ड नरेश कुमार (45) पुत्र चमन सिंह की ड्यूटी एक अगस्त से मंसूरपुर थाने में चल रही थी। बुधवार देर रात होमगार्ड मंसूरपुर थाने से ड्यूटी समाप्त करके घर लौट रहा था। रात करीब 12.30 बजे होमगार्ड की क्षेत्र में सठेड़ी रजबहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना गश्ती पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल होमगार्ड नरेश को खतौली अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। खतौली से निकलते ही रास्ते मे घायल नरेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना नरेश के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के भतीजे रजनीश ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। होमगार्ड की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा है।