फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर बाजार में रही धूम, खूब की खरीदारी

विज्ञापन
नगर में एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
होली पर बाजार में रही धूम, खूब की खरीदारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। होली के त्योहार पर बाजार गुलजार रहा। रंग-गुलाल और पिचकारियों के साथ ही गुंजिया और गिफ्ट पैक्स भी धूम रही। बच्चों ने रंग और पिचकारियों की खूब खरीदारी की, जबकि बड़े गुलाल खरीदते नजर आए। इस बार रंगों की बिक्री कम दिखाई दी।
सोमवार को होली के त्योहार पर कई दिनों से बाजार में रौनक है। भगत सिंह रोड, शिव चौक, गांधी कॉलोनी, नई मंडी, वकील रोड, मीना बाजार, अंसारी रोड, कच्ची सड़क समेत नगर के अन्य बाजारों में रंग-गुलाल एवं पिचकारियों की दुकानें सजी रहीं। मिठाई की दुकान पर लोग गुंजिया खरीदते नजर आए। बच्चों को टैंक वाली पिचकारियां पसंद आईं तो बड़ों ने गुलाल खरीदा। रंग-गुलाल विक्रेता सुुधीर कुमार ने बताया कि बच्चों के लिए अलग-अलग रेंज में पिचकारियां उपलब्ध हैं। बच्चों को बड़े टैंक वाली पिचकारियां पसंद आ रही हैं। गुब्बारे फुलाने के लिए प्रेशर वाली पिचकारियां खरीद रहे हैं। इस बार गुलाल की ज्यादा बिक्री हो रही है। पानी के रंग कम बिक रहे है। उधर, मिठाइयों की दुकानों पर गुंजियों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। मूलचंद स्वीट्स के संचालक पीयूष ने बताया कि गुंजिया, मिठाई एवं नमकीन की काफी मांग रही। काफी लोग गिफ्ट पैक्स भी खरीदकर ले गए हैं।
विज्ञापन

जौ की बालियां भी खरीदी
होलिका दहन के लिए लोग जौ की बालियां भी खरीदकर ले गए। शिव चौक के आसपास कई स्थानों पर जौं की बालियां बिक रही थी। होलिका दहन में लोग जौ की बालियां भूनते हैं।
विज्ञापन

बसों पर खूब गुब्बारे मारे
मुजफ्फरनगर। पाबंदी के बाद भी कुछ युवा बाज नहीं आए। वो मौका मिलते ही बस यात्रियों को पानी के गुब्बारे मारने नजर आए। सरकुलर रोड से होकर अधिकांश स्थानों के लिए बसें जाती है। यहां चरण सिंह कालोनी, संतोष विहार, श्याम विहार आदि स्थानों पर खड़े युवक जब भी मौका मिलता तो बस यात्रियों को गुब्बारे मारते। पुलिस गश्त करती हुई आती तो अंदर गली में भाग जाते और मौका मिलने पर फिर से बस पर गुब्बारे मारते। शाम तक यह क्रम चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें