फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों से खेली होली, बिखरे उल्लास के रंग

विज्ञापन
जानसठ रोड पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महास्ममेलन के होली मिलन कार्यक्रम में बोलते पूर्व विधायक अशोक क - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विभिन्न संगठनों की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। फूलों और रंगों से होली खेली गई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष राहुल गोयल की अध्यक्षता में मंगलवर को कार्यक्रम हुआ। पदाधिकारियों ने होली खेली। पूर्व विधयक अशोक कंसल, ललित अग्रवाल, संजय गोयल ठेकेदार, सुरेश गोयल संजय काका उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद संकल्प परिवार की ओर से कान्हा संग होली मनाई गई। राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ सभी सदस्यों ने वृंदावन धाम की विशेष फूलों की होली का आनंद लिया। संदीप सिंघल को होली सम्राट घोषित किया गया। संचालन शिशु कांत गर्ग एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

अचिन कंसल, कमल गोयल, अश्वनी वर्मा, वैभव गोयल, जगदीश पालीवाल, डॉ अजय गर्ग, डॉ विवेक कुमार,विनोद गुप्ता एडवोकेट, लोकेश चंद्रा, रेनू गुप्ता, सुमन पालीवाल, अशोक तायल, रामनिवास सिंघल, संदीप दास, संदीप सिंघल, प्रणव रागिनी गर्ग, उमा कालरा का विशेष सहयोग रहा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार सुरक्षा संगठन मुजफ्फरनगर की ओर से श्री बालाजी रोड व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। फूलों की होली रंगों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील ग्रोवर, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, व्यापार मंडल प्रदेश संयोजक सुरेंद्र मित्तल रहे। आशीष कपूर, भूपेन शर्मा, सचिन शर्मा, ख्याली शर्मा, ललिता प्रसाद, सुनीत गुप्ता, रोहित शर्मा, अंकुर तायल, रवि प्रताप राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्कूल में खेली गई होली
भरतिया कॉलोनी स्थित सन फ्लावर स्कूल में बच्चों ने होली का पर्व मनाया । प्रधानाचार्या प्रीति गोयल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने त्योहारों की भी जानकारी देना जरूरी है।

जानसठ रोड पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महास्ममेलन के होली मिलन कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

देर रात्रि रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें