नीशू और शिवांशु ने जीती दौड़
मुजफ्फरनगर। गांधी पालीटेक्निक में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। दौड़ में नीशू और शिवांशु ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने गुब्बारे उड़ाकर और ध्वजारोहण कर किया। खेलों में संस्थान के सभी छह हाउस शामिल रहे। 200 मीटर दौड़ में नीशू पाल प्रथम, स्वाति द्वितीय और प्रिंसी तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में शिवांशु प्रथम, निलेश यादव द्वितीय, प्रद्युम्न को तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद में शुभम धीमान प्रथम, विशाल राठौर द्वितीय, जितेंद्र तीसरे स्थान पर रहा। संचालन राजेंद्र शर्मा ने किया। क्रीड़ा अधिकारी बृजेंद्र, आरके वर्मा, इशिता शर्मा, मनोज कुमार, अंकित सिंह, सचिन कुमार, वीके वत्स, अवधेश कुमार, उमेश सक्सेना, अमित गंगवार, सुनील वर्मा, जीत कमार, संजय गोयल, सतीश शर्मा, श्वेता वर्मा, विमल, लोकेश, राजुद्दीन, जयप्रकाश, हिमांशु, ललित का सहयोग रहा।