मुजफ्फनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी के पूर्व प्रधान हिस्ट्रीशीटर जमशेद के 35 लाख कीमत के मकान को प्रशासन ने उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत सील कर दिया।जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर मंगलवार को तहसीलदार जानसठ संजय सिंह, सीओ जानसठ शकील अहमद, भोपा थाना प्रभारी पंकज सिंह, एसएसआई सत्यनारायण दहिया भारी पुलिस फोर्स के साथ सीकरी गांव में पहुंचे। तहसीलदार ने माइक से जिला मजिस्ट्रेट का आदेश ग्रामीणों को सुनाया।