फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचा हिस्ट्रीशीटर बदमाश

विज्ञापन
शहर के रामलीला टिल्ला पर नाली निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से परेशन नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव पुरा-जीवना मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने थाने के टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में बदमाश के साथ ही एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुआ है। आरोपी के खिलाफ देहरादून समेत कई जनपदों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना पुलिस शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुरा-जीवना मार्ग पर संदिग्ध बाइक सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया गया, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस टीम में शामिल कांस्टेबल सोनू हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बाइक सवार एक युवक पैर में गोली लगने से वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से तमंचा-कारतूस व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है।
सीओ खतौली राकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश गांव घासीपुरा निवासी गुलाब उर्फ भिखारी है। वह मंसूरपुर थाने का टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ जनपद के साथ ही देहरादून समेत कई अन्य जगह 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल सिपाही व बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को जीप में बैठा कर ले जाती मंसूरपुर पुलिस।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मंसूरपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घटनास्थल पर बैठा बदमाश- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें