फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासंघ ने शिवचौक पर लगाया सांकेतिक जाम, हंगामा

विज्ञापन
शिव चौक पर धरना देते हिन्दू महासंघ के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना मोड़ पर लगभग एक माह पूर्व दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने की मांग के लिए हिंदू महासंघ ने शिव चौक पर धरना प्रदर्शन कर जाम लगाया। तहसीलदार ने एक सप्ताह में समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के संयोजक मनीष चौधरी ने कहा कि आंदोलन को दो सप्ताह हो गए हैं लेकिन पीड़ित परिवार को कोई मदद नहीं मिली है। इस कारण फिर से धरना देने को बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिंदू महासंघ एवं समाजसेवी टीम ने पहले ही कह दिया था कि अगर बच्चों के परिवारजनों को मुआवजा और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती तो हिंदू महासंघ एवं समाजसेवी टीम शिव चौक पर धरना देगी।
सभासद पूनम शर्मा के नेतृत्व में महिला टीम ने भी अपना समर्थन दिया। जाम की सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव शर्मा पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और जाम लगा रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी को बुलाने की जिद पर अडे़ रहे, जिसके बाद तहसीलदार सदर अभिषेक शाही वहां पहुंचे और धरने पर ही बैठकर एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। धरने में सुरेंद्र मित्तल, केपी चौधरी, विक्की चावला, अशोक गुप्ता, राजकुमार गोयल, नवीन कश्यप, सतेंद्र एडवोकेट, कनीज फातिमा जैदी, मनीष चौधरी उर्फ गोलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें