फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईमास्क लाइट का खंभा टूटा, महिला की मौत

Fri, 27 Jul 2018 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना के शुक्रताल में गंगा घाट पर एमडीए द्वारा लगाई गई हाईमास्क लाइट का पोल बीच से टूट कर गिर जाने से गंगा घाट पर बैठी महिला की मौत हो गई। खंभे की चपेट में आकर तीन छोटे बच्चे भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर गई, मगर परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बाद में परिजन महिला के शव को लेकर घर चले गए।    
विज्ञापन


बिजनौर जनपद के गांव मुंदापुरा केशो निवासी परिवार शुक्रताल गंगा घाट पर सब्जियां उगाने तथा खुली मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। बृहस्पतिवार दोपहर परिवार की महिला कुसमा (55) पत्नी तेजपाल सैनी, उसकी पुत्रवधू ज्योति और रानी गंगा समिति के अन्न भंडारे में खाना खाने आई थी।

अन्न क्षेत्र के बराबर में स्थित सीढ़ियों पर बैठी महिला कुसमा के ऊपर तभी अचानक हाइमास्क लाइट का खंभा बीच से टूटकर गिर गया। भारी वजन की लाइट ने महिला के सिर को कुचल दिया, जिससे कुसमा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन छोटे बच्चों को भी हल्की चोटें आई। मौके पर पहुंचे सीओ भोपा राममोहन शर्मा, थाना इंस्पेक्टर ब्रजेश प्रताप सिंह यादव ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराते हुए शव को अपने गांव ले गए। एमडीए के जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि एमडीए द्वारा हाईमास्क लाइटों को गंगा सेवा समिति को हैंडओवर कर दिया गया था। लाइट व खंभों की मरम्मत आदि की जिम्मेदारी अब गंगा सेवा समिति की है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा है, जिसके चलते भारी संख्या में श्रद्धालु शुक्रताल स्नान करने के लिए आाएंगे। ऐसे में कमजोर खंभों के कभी भी टूटकर गिर जाने से बड़ी दुर्घटना घट सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें