फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रांतियां दूर कराने में सहयोग करें धर्मगुरु : डॉ. प्रशांत

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रांतियां दूर कराने में सहयोग करें धर्मगुरु : डॉ. प्रशांत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ के सहयोग से कोविड टीकाकरण के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ मदरसा तालीमुल कुरआन और मोहल्ला मह्ल्लूपुरा में बैठक की। जिसमें धर्मगुरुओं ने अपील कर पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार ने कहा कि कोविड रोकने वाले टीकाकरण का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर कुछ लोगों के मन में भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है।
बैठक में डॉ प्रशांत कुमार ने मदरसों के धर्मगुरुओं तथा मौलवियों से अपील की है कि आप सभी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में योगदान करें, जिससे कोरोना महामारी को नियंत्रित किया जा सके। डीएमसी यूनिसेफ तरन्नुम ने कहा कि कि कोरोना का टीका सेफ सुरक्षित है, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। कोरोना की गाइड लाइन का पालन किया जाए, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग तथा सामाजिक दूरी का पालन करते रहें। तरन्नुम ने कहा कि अब धात्री महिलाएं तथा महिलाएं व बालिकाएं महावारी के समय भी अपना कोविड टीकाकरण करवा सकती हैं। इसके संबंध में जो भी भ्रांति है उनको दूर करें तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती दिलशाद ने लोगों से कोरोनारोधी वैक्सीन के साथ साथ मास्क लगाने की अपील की। कहा कि सभी एकजुटता का परिचय देते हुए बिना किसी भ्रांति के शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करें। मौलाना अब्दुल क्यूम ने कहा कि कोरोनारोधी टीका को लेकर कुछ लोगों के मन में भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। डॉ रमन कुमार, बीएमसी रिफ़ाक़त अली, अर्बन कोऑर्डिनेटर कमल कुमार ने बैठक में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें