फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: माल वाहक भारी वाहनों को जाने के लिए रात में मिली चार घंटे की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद है। उद्योगों से माल ले जाने वाले व दूरदराज से माल लेकर आने वाले ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को निर्धारित चार स्थानों पर रोका जा रहा है। ऐसे वाहनों को इधर से उधर जाने के लिए रात में 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच छूट दी गई है। पुलिस की एक टीम इन वाहनों को हाईवे पार कराने के लिए लगाई हैं।
विज्ञापन




कांवड़ यात्रा को शुरू हुए कई दिन बीत गए है। 30 जुलाई से भारी संख्या में कांवड़ियों का आना शुरू हो गया था। इसी के चलते पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। हादसे न हो इसके लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों का संचालन बंद किया गया था जो पिछले सात दिन से बंद है। इसी के साथ प्रशासन ने उद्योगों से माल ले जाने व माल लाने के दौरान होने वाली परेशानी को भी ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई है।

-

वाहनों के लिए यह बनाई व्यवस्था-
दिल्ली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादून आने व जाने वाले वाहनों को मीरापुर, जानसठ, सिखेड़ा, जानसठ बाइपास, बिलासपुर कट, भोपा बाइपास, पचेंडा बाइपास, रामपुर तिराहा, रोहाना, देवबंद मार्ग से भेजा जा रहा हैं। बिजनौर से मुजफ्फरनगर व सहारनपुर आने व जाने वाले वाहनों को गंगा बैराज से मीरापुर, जानसठ बाइपास, सिखेड़ा, भोपा बाइपास, पचेंडा बाइपास, रामपुर तिराहा, रोहाना व देवबंद से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां रोके जा रहे भारी वाहन-

रोहाना से सहारनपुर मार्ग पर घलौली चेक पोस्ट के पास
रोहाना क्षेत्र में मलीरा कट के पास

मुजफ्फरनगर में जानसठ बाइपास के पास

मीरापुर में मोंटी तिराहे के पास


वर्जन-
आवश्यक वस्तुओं वाले वाहनों के अलावा भारी वाहनों को रात में 12 बजे से सुबह चार बजे के बीच निकाला जा रहा है। - अतुल कुमार चौबे, पुलिस अधीक्षक यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें