फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता : जिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा ने समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बैठक में वर्ष 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक था। उनके विचार आज भी प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।
यह सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत और प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 में सपा सरकार बनाने के लिए निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सादिक चौहान, अविनाश कपिल, संजीव आर्य, याकूब प्रधान, धर्मेंद्र नीटू, सत्येंद्र पाल, शोएब राणा, पूजा आम्बेडकर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें