फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगे में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात मार्च को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगे में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात मार्च को सुनवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे में सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में सात मार्च को बचाव पक्ष की ओर से जिरह होगी। मुकदमे के ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है। प्रकरण पॉक्सो कोर्ट संख्या एक में विचाराधीन है।
विज्ञापन

एडीजीसी पॉक्सो प्रदीप बालियान ने बताया कि आठ सितंबर 2013 को फुगाना थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़िता ने 18 फरवरी 2014 को तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था, जिनकी बाद में जमानत हो गई। मुकदमे के ट्रायल के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है। वादी पक्ष की जिरह पूरी हो गई है, अब बचाव पक्ष की जिरह होनी है। पुलिस ने इस मुकदमे में धारा 376 डी और धारा 376 जी में आरोपपत्र दाखिल किए थे। सात मार्च से चर्चित मामले में बचाव पक्ष की जिरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें