फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, टीकाकरण भी रुका

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सीएमओ आफिस पर धरना देते स्वास्थकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं ठप, टीकाकरण भी रुका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगे पूरी न होने तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने अपने-अपने अधिकार के लिए जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में कोविड टीकाकरण सहित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस बार सभी आशा बहनों एवं संविदा कर्मचारियों के बारे में अपनी सोच बदलनी होगी। उनको सम्मानजनक वेतन और उनकी मांगों को मानना चाहिए। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से प्रतिदिन धरने में शामिल होने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी संविदा कर्मचारियों से धरना सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुदेश वर्मा ने कहा कि जनपद में एक हजार से अधिक संविदा कर्मचारी है, जो कि बेहद कम वेतन पर अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं। जनपद सहित अन्य जिलों में यह कार्य बहिष्कार हड़ताल चल रही है। मौके पर डॉ. सचिन जैन, रजनी एएनएम, डॉ संजीव सैनी, डॉ. राहुल, मणिकांत त्यागी, मोहित कुमार, एहतेशाम खान, डॉ. प्रवीण, डॉ. निशा, संदीप धीमान, शमीना नाज खान, याकूब, संतोष, दिनेश कुमार, सपना, नीतू, अनिल, अजय, लोकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें