फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों की मौत के बाद जौली में लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
कोरोना की जांच कराते ग्राम प्रधान के पति शह रजा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छह लोगों की मौत के बाद जौली में लगा स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव जौली में दो दिन के भीतर छह लोगों की संदिग्ध बीमारी से हुई मौत के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में जांच शिविर लगाया गया। शिविर में जहां 30 ग्रामीणों की कोरोना जांच की गई, वहीं 15 ग्रामीणों के मलेरिया व दो लोगों के डेंगू जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जौली में दो दिन के भीतर संदिग्ध बीमारी के चलते छह लोगों की मौत हो गई थी। एक ही गांव में छह मौतों से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को भोपा सीएचसी की टीम द्वारा जौली गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। डॉ अन्नू चौधरी ने बताया कि जांच शिविर में 30 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, 15 लोगों में मलेरिया और दो लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर उनके भी जांच सैंपल लिए गए हैं। मरने वाले लोगों के घर जाकर उनके सिस्टम की जांच की गई तो एक महिला की मौत डेंगू से होने की पुष्टि हुई, जिसे हार्ट की भी समस्या थी। वहीं, ग्राम प्रधान पति शाह रजा ने बताया कि अभी भी गांव के कई लोग बुखार पीड़ित है, जो शहर के हॉस्पिटल में एडमिट हैं। स्वास्थ्य विभाग को उन पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें