फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुलनाज प्रथम

विज्ञापन
खतौली कालेज में आयेजित प्रतियोगिता में विजय हुए बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में गुलनाज प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में तहसील स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्रा गुलनाज ने प्रथम रही।
भारतीय लोकतंत्र में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका प्रतियोगिता का विषय रहा। प्रतियोगियों ने कहा कि लोकतंत्र में जागरूक युवा मतदाता ही स्वर्णिम भारत का निर्माण कर सकते हैं। युवाओं को भ्रष्ट और जालसाजी नेताओं के झांसे में न आकर अपने विवेक से काम लेना चाहिए। प्रतियोगिता में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी की छात्रा गुलनाज ने प्रथम, कबूल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति शर्मा ने द्वितीय तथा सलीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्निका, नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को एसडीएम जीत सिंह राय के द्वारा प्रतीक चिह्न व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जीत सिंह राय ने कहा कि जागरूक युवा ही देश की दशा व दिशा बदल सकते हैं। संचालन विद्यालय के प्रवक्ता और कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने किया। मौके पर डॉ. बालेश, मनुराधा, विक्रांत मानव, क्रांति सिंह, सतीश पांडे, नीरज, विक्रांत चौधरी, प्रशांत राय, राज सिंह, टीना सिंह, सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें