फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा छात्रा के नहीं मिलने से गुर्जर समाज खफा

विज्ञापन
ककरौली थाने पर लड़की बरामद करने को प्रदर्शन करते गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अगवा छात्रा के नहीं मिलने से गुर्जर समाज खफा
विज्ञापन

ककरौली/मोरना (मुजफ्फरनगर)। गुर्जर समाज के लोगों ने शनिवार को ककरौली थाने पर प्रदर्शन कर अगवा छात्रा की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर जल्द छात्रा की बरामदगी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों के गुस्से को शांत किया। पुलिस ने कहा कि छात्रा की बरामदगी के लिए तीन टीमों का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के गांव दरियाबाद निवासी छात्रा (20) 15 सितंबर को इंटरमीडिएट की मार्कशीट लेने मोरना स्थित कॉलेज गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। छात्रा की मां ने तहरीर देकर बताया कि तलाश के दौरान छात्रा को भोपा क्षेत्र के गांव करहेड़ा निवासी कुणाल द्वारा अपहरण कर ले जाए जाने की जानकारी मिली। इस पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी कुणाल के खिलाफ छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तीन दिन बाद भी छात्रा की बरामदगी न होने पर गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में ककरौली थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा करते हुए छात्रा की जल्द बरामदगी के साथ ही आरोपी कुणाल की भी गिरफ्तारी की मांग की। ककरौली एसओ सुनील शर्मा ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा। इस पर सीओ भोपा गिरिजाशंकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, गुर्जर समाज ने दो दिन के भीतर छात्रा की बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान महक पाल प्रधान, सतेंद्र प्रधान, कपिल प्रधान, जयकरण गुर्जर, रियासत अंसारी, सलेकचंद, संजय प्रधान, सेठपाल, जयपाल, राम सिंह, जय सिंह, सुरेशपाल, शेषराज, अजय पाल, संदीप भगत, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल और विकास कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें