फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्पीड़न के विरोध में हाईवे जाम

विज्ञापन
पुरकाजी में हाइवे जाम करते भाकियू तोमर के लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
किसानों के उत्पीड़न के विरोध में हाईवे जाम
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भाकियू तोमर की पंचायत में वक्ताओं ने सरकारी कर्मचारियों पर लोगों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कार्यशैली में सुधार नहीं करने पर भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। शाम तक कोई भी अधिकारी पंचायत स्थल पर ज्ञापन लेने नहीं आया, तो गुस्साए किसानों ने नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। करीब पौन घंटे बाद एसडीएम सदर को मांगपत्र देकर जाम खोला गया।
खंड विकास कार्यालय परिसर में हुई भाकियू तोमर की पंचायत में जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कृषि कानूनों की आड़ में किसानों का उत्पीड़न करना चाह रही है। इन कानूनों से किसान को काफी नुकसान होगा। इसलिए तीन कृषि कानून को सरकार को हर सूरत में वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार लोगों में भेदभाव पैदा कर उन्हें आपस मे लड़वाकर लोगों में मतभेद पैदा कर रही है। थाने भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। गरीब मजलूमों की फरियाद नहीं सुनकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विद्युत निगम किसानों के कनेक्शन काटकर किसानों का उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एडीएम व विद्युत एक्सईएन एक घंटे में पंचायत में नहीं पहुंचे तो हाईवे जाम कर दिया जाएगा। वक्ताओं ने पुलिस, बिजली और ब्लाक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं किया तो भ्रष्ट कर्मचारियों के कार्यालयों पर ताले जड़ दिए जाएंगे। भूरा पहलवान ने आरोप लगाया कि ब्लॉक परिसर में पहलवानों के लिए एक अखाड़ा बना हुआ है, जिसमें पहलवानों के लिए खाद्य सामग्री आती है। मगर खाद्य सामग्री पहलवानों तक नहीं पहुंचती है। अगर हक पहलवानों तक नहीं पहुंचा तो बीडीओ का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे तक किसी भी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने सभी लोगों के साथ ब्लॉक कार्यालय के सामने ने हाईवे जाम कर दिया। करीब पौने छह बजे एसडीएम सदर दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और संजीव तोमर से वार्ता कर ज्ञापन देने की बात कही। बाद में ज्ञापन देकर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। पंचायत में मनीष गुर्जर, जावेद बाबर, दिलशाद अहमद, बलविंद्र सिंह चट्ठा, शमशाद अहमद, अंकित गुर्जर, अजय त्यागी, सोनू खान, सुंदर गुर्जर, पंजाब सिंह, परवेज एडवोकेट, शमशाद मलिक, सलमान मलिक, विशाल चौधरी, लियाकत फरीदी, नफीस कुरैशी, अफसर अली, इमरान अहमद, कय्यूम फरीदी, दिलशाद फरीदी, मुस्तफा फरीदी, मोहम्मद फैज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बाबर फरीदी व संचालन रणबीर सिंह ने किया।

पुरकाजी मे हाइवे जाम कर रहे लोगों का समझाते एसडीएम सदर- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें