फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ग के कर्मचारियों को स्थानांतरण से बाहर रखा जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
समूह ग के कर्मचारियों को स्थानांतरण से बाहर रखा जाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार की नई स्थानांतरण नीति को लेकर कर्मचारियों की राय अलग है। कर्मचारियों का कहना है कि समूह ग के कर्मचारियों को इस नीति से बाहर रखा जाए। उनका तबादला मंडल से बाहर नहीं किया जाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि कर्मचारियों को अफसरों की तरह सुविधा नहीं मिलती हैं। उनका दूर तबादला हो जाएगा तो मां, बाप की सेवा करना मुश्किल हो जाएगा। समूह ग के कर्मचारियों को मंडल से बाहर न भेजा जाए। जिनकी मजबूरी है और जो जाना चाहते हैं केवल उन्हें की छूट दी जाए।
विज्ञापन

विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा का कहना है कि जो सरकार की नीति है, हमें भी उसी का अनुपालन करना है। हमारा कोई विरोध नहीं है। समूह ग को जनपद या मंडल तक ही सीमित रखा जाए तो अच्छा रहेगा। हमारा कैडर बड़ा होता तो प्रमोशन पहले हो गया होता। जिला स्तरीय कैडर का तबादला जिले से बाहर नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी परिषद के जिला महामंत्री कुलदीप शर्मा का कहना है कि लाभ का कोई पद है तो उनका ट्रांसफर होना चाहिए। समूह ग के जिन लोगों के प्रमोशन होते है उन्हें ही स्थानांतरण नीति में शामिल किया जाए। अन्य कर्मचारियों को इससे परेशानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें