मुजफ्फरनगर। भव्य कलश यात्रा के साथ श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा के श्रवण से कल्याण होता है।
श्री बालाजी धाम मंदिर परिसर में विधि विधान से आचार्य चंचल शर्मा ने यजमान जितेंद्र लूथरा, सचिन सिंघल एवं हरिशंकर तायल से गणेश जी, बजरंगबली एवं ठाकुर जी का अभिषेक कराकर पूजन कराया। मंदिर परिसर से बैंड बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालु कलश यात्रा के आगे बाबा के विशाल झंडे लिए भजनों की धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर देवी मंदिर रोड, बड़ा डाकखाना, बिंदल बाजार, जैन मंदिर के सामने से होते हुए वापस श्री बालाजी धाम मंदिर के नवनिर्मित सत्संग भवन में पहुंची।
कलश स्थापना के पश्चात कथा व्यास अरविंद दृष्टा ने श्रीमद् भागवत गीता का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं से कहा कि ईश्वर भक्ति से ही दुखों का नाश हो सकता है। मनुष्य को सत्य की राह पर चलना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन चंद्रकिरण एवं सुरेश चंद बंसल ने कथा व्यास को तिलक लगाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया। कथा में मुख्य रूप से हरिशंकर तायल, सुनील तायल, विजय बंसल, अधिवक्ता अशोक शर्मा, नितिन गोयल, श्याम गोयल, लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, नवीन जिंदल, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग आदि का सहयोग रहा।
बालाजी मंदिर की कलश यात्रा में ध्वज लेकर चलते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कलश यात्रा में नाचते झूमते शामिल श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR