फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू के परिवार का साथ देगी सरकार : कपिल देव

विज्ञापन
बुढ़ाना। श्रद्धाजंलि सभा में बोलते यशवीर महाराज। स्रोत आयोजक - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कसबे के मोनू खटीक की शोक सभा में भाजपा के नेताओं और क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर हर संभव सहायता का भरोसा दिया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार से करीब नौ लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द दिलाई जाएगी। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता नितिन मलिक ने 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को प्रदान की। अग्रवाल ने कहा कि समाज और सरकार हर संभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे के बैंक्वट हॉल में आयोजित शोक सभा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ इंसाफ भी मिलना चाहिए। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों से बात हो चुकी है। 24 घंटों के अंदर सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। भाजपा राज में त्वरित कार्रवाई होती है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात की गई है। शासन से जल्दी ही आर्थिक सहायता परिवार को मिल जाएगी। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई नहीं की तो सरकार बुलडोजर चलवा देगी। बघरा साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जो आरोपियों के समर्थक है, वह भी उतने ही दोषी है। उनकी भी कोठियों का घेराव किया जाएगा। पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि आरोपियों को निर्दाेष बताने वाले भी आरोपी हैं। कोई आरोपी नही बचने पाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक ने भी विचार व्यक्त किए।
शोक सभा में यह रहे मौजूद
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, नितिन मलिक, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, जिला सहकारी बैंक के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह, विनीत कात्यान, बुलंदशहर के त्रिवेंद्र खटीक, संजय खटीक, देवराज सिंह, नवाब सूर्यवंशी, सुनील फौजी, विकास मोघा मौजूद रहे।

बुढ़ाना। श्रद्धाजंलि सभा में बोलते यशवीर महाराज। स्रोत आयोजक- फोटो : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें